महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, आनंद गिरी समेत तीन के नाम
नई दिल्ली, 20 नवंबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में आनंद गिरी और दो अन्य को आरोपी बनाया है। महंत नरेंद्र गिरि 20 सितंबर को प्रयागराज स्थित आश्रम के अपने कमरे में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को शुरू में आत्महत्या की वजह से हुई माना गया था लेकिन मौके पर कई संदेहास्पद चीजों को देखते हुए केस सीबीआई को दे दिया गया था। नरेंद्र गिरी समेत तीनों आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और जेल में हैं।

Recommended Video
सीबीआई ने चार्जशीट में महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाए जाने की बात कही है। इसके लिए महंत नरेंद्र गिरि के ही शिष्य महंत आनंद गिरि, अध्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी पर आरोप लगाए गए हैं। तीनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 306 और 120-बी (आत्महत्या को उकसाने और साजिश रचने) के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। सीबीआई ने सीजेएम कोर्ट प्रयागराज में चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए 25 नवंबर की तारीख दी है।
संदिग्ध हालात में मिली थी लाश
महंत नरेंद्र गिरि 20 सिंतबर को प्रयागराज में अपने बाघम्बरी मठ में मृत पाए गए थे। उनके पास से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें लिखा था कि आनंद गिरि के पास उनकी किसी महिला के साथ बनाई गई सीजी है, जिससे मैं परेशान हूं और खुदकुशी कर रहा हूं। इस सुसाइड नोट और जिस हालात में नरेंद्र गिरी की लाश मिली थी, उसको लेकर कई तरह के वाल उठे थे। कई लोगों ने कमरे और पंखे वगैरह की स्थिति को लेकर कहा था कि उनका इस तरह आत्महत्या करना संभव नहीं लगता है। जिसके बाद यूपी सरकार ने ये मामला सीबीआई को दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications