वध के लिए टाटा सूमो में पशुओं को ठूसकर ले जा रहा कुख्यात गिरफ्तार

पशुओं की तस्करी करने वाले अपराधी पश्चिम बंगाल से चंदौली होते हुए वाराणसी और आसपास के अवैध बूचड़खानों में चोरी-छिपे पशुओ को पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिनके खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद की ऊंज पुलिस ने टाटा सूमो वाहन में वध के लिए ले जाये जा रहे चार पशुओं के साथ पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है जिसका नाम सलमान खान है। सलमान भदोही, गोपीगंज के जगदीशपुर का रहने वाला है और विगत कई सालों से इस धंधे में लिप्त है। हलांकि पुलिस एक ही पशु तस्कर को गिरफ्तार कर पाई। उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पशुओं की तस्करी करने वाले अपराधी पश्चिम बंगाल से चंदौली होते हुए वाराणसी और आसपास के अवैध बूचड़खानों में चोरी-छिपे पशुओ को पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिनके खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है।

टोल बैरियर को तोड़ते हुए भाग निकला था आरोपी

टोल बैरियर को तोड़ते हुए भाग निकला था आरोपी

दरअसल इन दिनों वाराणसी के लंका थाना के अंतर्गत आने वाले डाफी टोल प्लाजा पर लंका और रमना चौकी की पुलिस लगातार बंगाल को जाने और वहां से आनेवाले वाहनों की तलाशी कर रहे हैं। पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी कि सलमान ने डाफी टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने ऊंज थाने को इस बात की सूचना दी। ऊंज थाने ने कार्रवाई कर सलमान को धर लिया।

क्या कहती है पुलिस?

क्या कहती है पुलिस?

oneindia से बात करते हुए ऊंज थानाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि जैसे ही हमें सूचना मिली कि दो पशु तस्कर टाटा सूमो गोल्ड में पशुओ को भरकर भाग निकले हैं। हमने हाईवे पर तलाशी शुरू कर दी। इन लोगों को जब रोकने का प्रयास किया गया तो पशु तस्करों द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास भी किया गया था। बड़ी मशक्कत के बाद हमने सलमान को पकड़ लिया लेकिन एक साथी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया।

बैलों पर जुल्म!

बैलों पर जुल्म!

पूछताछ में आरोपी सलमान ने कहा कि इस धंधे में वह बहुत दिनों से लिप्त है। पहले भी वह कई मामलों में जेल जा चुका है। इन लोगों ने पुलिस की आखो में धूल झोंकने के लिए सूमो के बीच और पीछेवाली सीट को निकालकर, शीशा बंद करके बैलों को बुरी तरह बांधकर बैठाया था और उनके ऊपर सीट, टायर आदि रखकर ढंक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+