Vivek Bindra: नई मुसीबत में फंसे विवेक बिंद्रा, नोएडा थाने में FIR दर्ज, पत्नी को कमरा बंद करके बुरी तरह पीटा

Motivational Speaker Vivek Bindra: एक तरफ यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के बीच जारी जुबानी जंग जारी है। इस बीच बड़ा बिजनेस के सीईओ विवेक बिंद्रा नई मुसीबत में फंसे गए हैं। विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी से मारपीट का गंभीर आरोप है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी यानिका की कमरा बंद करके बुरी तरह से पीटा है।

vivek bindra News

पिटाई से फटा कान का पर्दा

विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्ती को इतना बेरहमी से पीटा कि उनका कान का पर्दा फट गया। बताया जा रहा है कि यानिका को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में 8 दिसंबर को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

साले ने कराई एफआईआर दर्ज

मालूम हो कि 6 दिसंबर, 2023 को विवेक ने यानिका से शादी की थी, जिसके बाद 14 दिसंबर को उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक बिंद्रा के साले और यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती

शिकायतकर्ता भाई ने बताया कि कई दिन तक घायल उनकी बहन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ट्रीटमेंट चलता रहा। उनकी बहन फिजिकली और मेंटली तौर पर पूरी तरह से टूट गई है। शिकायत के बाद नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या हुआ था?

एफआईआर में बताया कि यानिका की शादी 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। विवेक वर्तमान में नोएडा सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। बताया गया कि सात दिसंबर की रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे।

इस बीच जब पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में यानिका के शरीर पर घाव लगे और कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+