मथुरा में संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की गाड़ियां टकराईं, संघ प्रमुख सुरक्षित

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुखिया मोहन भागव की कार का काफिला आपस में टकरा गया है। मथुरा में मोहन भागवत की कार काफिला अचानक उस वक्त आपस में टकरा गया जब एक कार का टायर फट गया।

Recommended Video

    Mohan Bhagwat’s car damaged on Yamuna Expressway, Bhagwat safe | वनइंडिया हिंदी

    मथुरा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुखिया मोहन भागव की कार का काफिला आपस में टकरा गया है। मथुरा में मोहन भागवत की कार काफिला अचानक उस वक्त आपस में टकरा गया जब एक कार का टायर फट गया। यह घटना मथुरा के सुरीर के पास हुई है, घटना में संघ प्रमुख मोहन भागवत सुरक्षित हैं।

    mohan bhagwat

    सभी लोग सुरक्षित

    घटना यमुना एक्सप्रेस वे के सुरीर थानाक्षेत्र में हुई है। घटना में संघ प्रमुख पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मोहन भागवत को घटना के बाद दूसरी कार में बैठाकर वृंदावन भेज दिया गया। मोहन भागवत वृंदावन में एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। गौर करने वाली बात है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर पहले भी इस तरह की घटनाए कई बार हो चुकी है। कई बार तेज रफ्तार गाड़ियों के टायर फट जाने से हादसे हुए हैं।

    अपने बयान को लेकर विवाद में आए थे संघ प्रमुख

    आपको बता दें कि मोहन भागवत पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं, हाल में वह पश्चिम बंगाल गए थे, जहां वह अपने बयान को लेकर विवादो में घिर गए थे। मोहन भागवत ने कहा था कि भारत को नंबर एक सिर्फ हिंदुत्व ही बना सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलमान आपसी सहमति से देश को श्रेष्ठ बना सकते हैं। लेकिन भागवत ने जिस तरह से यह कहा कि वास्तव में सभी मुसलमान पहले हिंदू थे बाद वह मुसलमान बन गए थे। संघ प्रमुख के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

    इसे भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश में IAF का हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत, एक जख्मी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+