सहारनपुर: बस से जा भिड़ी कार, एक ही परिवार के 4 लोग और एक टूरिस्ट की मौत
कार अंबाला रोड पर नहर के पास खड़ी टूरिस्ट बस से जा टकराई। दुर्घटना में बस के पीछे खड़े एक शख्स और चार कर सवारों की मौत हो गई। कार सवार लोग सहारनपुर निवासी बताए जा रहे हैं।
सहारनपुर। सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हाईवे पर हादसे की खबर है। यहां अंबाला रोड हाईवे पर खड़ी एक टूरिस्ट बस में कार ने जोरदार टक्कर मारी है जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों के मरने की सूचना मिली है। बता दें कि मरने वालों में एक टूरिस्ट भी शामिल है जिससे कुल मरने वालों की संख्या 5 बताई जा रही है। हादसे के बाद से हाईवे घंटों जाम रहा है और इस भयानक ट्रक हादसे को देखकर लगता है कि कार चालक का नियंत्रण अचानक से बिगड़ गया जिससे खड़ी टूरिस्ट बस में उसकी कार जा भिड़ी।

ये दुर्घटना 2 बजे के करीब हुई थी, बताया जा रहा है कि कार सवार लोग लुधियाना से आ रहे थे। इसी दौरान कार अंबाला रोड पर नहर के पास खड़ी टूरिस्ट बस से जा टकराई। दुर्घटना में बस के पीछे खड़े एक शख्स और चार कर सवारों की मौत हो गई। कार सवार लोग सहारनपुर निवासी बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications