कार सवारों की दबंगई, टोल कर्मी को घसीटने की वारदात CCTV में कैद
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नेशनल हाइवे 24 पर स्थित टोल प्लाजा पर कार सवारों की दबंगई देखने को मिली है। कार सवारों ने टोल पर पैसे बचाने के लालच में टोल कर्मी को काफी दुर तक घसीटा। जिससे टोल कर्मी को काफी चोट आई है। बता दें कि यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद टोल प्रबंधक ने कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

प्रत्यदर्शी पिंटू के अनुसार, एक नम्बर टोल पर कार आकर रुकी। कार सवारों से जब टोल मांगा तो उन्होंने टोल देने से मना कर दिया। बताया कि कार सवार चार-पांच लोगो नशे में थे। काफी देर में जाकर कार सवार दबंगों ने टोल दिया और टोल कर्मी सत्यपाल का हाथ पकड़ कर लिया। पिंटू ने बताया कि कार सवार टोल कर्मी सत्यपाल को घसीट ते हुए ले गए और 100 मीटर तक ले जाने के बाद छोड़ दिया।
सत्यपाल के सिर, चेहरे और पैरो पर काफी चोट आई है। सत्यपाल को साथी कर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। बता दें कि यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद टोल प्रबंधक ने कार सवारों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में मुकदमा दर्ज कराया साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications