यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रहेंगी निरस्त, ये ट्रेनें हुईं शॉर्ट टर्मिनेट
Cancelled Trains List: रेलवे ने कुछ कारणों से आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है और कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है। अगर आप भी दिल्ली, जम्मू कश्मीर, बिहार और यूपी की यात्रा करने जा रहे हैं तो यहां पूरी लिस्ट देख कर ही घर से निकले।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन
छपरा से 06 एवं 13 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 01, 08 एवं 15 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस
काठगोदाम से 07 एवं 14 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा जम्मूतवी से 05 एवं 12 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
गाजीपुर सिटी से 03 एवं 10 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस तथा श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 02 एवं 09 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 14612 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस
भागलपुर से 25 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा जम्मूतवी से 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस
काठगोदाम से 06 एवं 13 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तथा कानपुर सेंट्रल से 07 एवं 14 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस
गोरखपुर से 22 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा जम्मूतवी से 27 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस
जम्मूतवी से 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12598 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस तथा भागलपुर से 25 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12597 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन शार्ट ओरिजिनेशन
अम्बाला कैंट में यात्रा समाप्त करेगी
- भागलपुर से 09 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस जम्मूतवी के स्थान पर अम्बाला कैंट में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी अम्बाला कैंट से जम्मूतवी के मध्य निरस्त रहेगी।
अम्बाला कैंट से चलायी जायेगी
- जम्मूतवी से 07 एवं 14 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी के स्थान पर अम्बाला कैंट से चलायी जायेगी। यह गाड़ी जम्मूतवी से अम्बाला कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
- जम्मूतवी से 04 एवं 11 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी के स्थान पर अम्बाला कैंट से चलायी जायेगी। यह गाड़ी जम्मूतवी से अम्बाला कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 06 एवं 13 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस जम्मूतवी के स्थान पर अम्बाला कैंट में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी अम्बाला कैंट से जम्मूतवी के मध्य निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications