Indian Railway: गोरखपुर -संबलपुर एक्सप्रेस रहेगी निरस्त, ये ट्रेनें हुईं शॉर्ट टर्मिनेट

Cancelled Trains List: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्व तटीय रेलवे के सम्बलपुर मंडल पर स्थित सम्बलपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री नान इंटरलॉक/नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण-

- विशाखपट्णम से 10 एवं 13 अगस्त, 2025 को चलने वाली 18523 विशाखपट्णम-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बनारस से 11 एवं 14 अगस्त, 2025 को चलने वाली 18524 बनारस-विशाखपट्णम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

ner

शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन-

- सम्बलपुर से 08 से 15 अगस्त, 2025 तक चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस सम्बलपुर के स्थान पर रेंगाली स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी सम्बलपुर से रेंगाली के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 06 से 13 अगस्त, 2025 तक चलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस सम्बलपुर के स्थान पर रेंगाली स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी रेंगाली से सम्बलपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु देवरिया सदर-नूनखार स्टेशनों के मध्य डाउन लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्न गाड़ियों को नियंत्रित कर निम्नवत चलाया जायेगा।

नियंत्रण-

- गोरखपुर कैंट से 29जुलाई, 2025 को चलने वाली 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट से 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- अयोध्या धाम जं. से 29 जुलाई,2025 को चलने वाली 65116 अयोध्या धाम जं.-भटनी जं. मेमू सवारी गाड़ी मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- बढ़नी से 29 जुलाई,2025 को चलने वाली 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+