फोन पर कहा 'बैंक मैनेजर बोल रहा हूं', झांसे में आए शख्स से 1.40 लाख की ठगी

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में ठगी के मामले दिन प्रतिदिन तेजी के बढ़ रहे हैं। गुरुवार को एक ग्रामीण ने एएसपी पूर्वी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बैंक मैनेजर बनकर किसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 लाख 50 हजार रुपये का चेक देने के नाम पर करीब 1 लाख 40 हजार रुपये उससे ठग लिए।

Caller cheated 1.40 lakh rupees from a man in Hardoi

सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान निवासी गोविंद ने एएसपी पूर्वी ज्ञानजंय सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि अमर जीत नाम के एक व्यक्ति ने उनके पास फोन करके बताया कि मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं। आपका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत हुआ है जिसका चेक आपको दिया जाना है। इसके बाद उसने गोविंद को गुमराह करके फाइल चार्ज के नाम पर धीरे-धीरे करके 1 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए।

उधर जब गोविंद को कुछ नहीं मिला तो कुछ शक हुआ तो पूरा मामला धीरे-धीरे करके खुलना शुरू हुआ तो गोविंद के पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि उनका कोई भी पैसा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर स्वीकृत नहीं हुआ है जिसके बाद गोविंद को पता चला कि वो ठगी का शिकार बन चुके हैं। पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर एएसपी ज्ञानजंय सिंह को लिखित सूचना देकर पूरा मामला बताया। पीड़ित ने वो सारे वाउचर भी दिए जिनसे उसने ठग के खाते पर पैसे डाले हैं।

वहीं एएसपी पूर्वी ज्ञानजंय सिंह पूरा मामला सुनकर सांडी पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही पीड़ित को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+