कॉल गर्ल से रेप में नाकाम रहने पर टेंपू चालकों ने की निर्मम हत्या

बरेली। यूपी में बरेली पुलिस ने थाना सुभाषनगर क्षेत्र में हुई कॉल गर्ल की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के सम्बन्ध में दो टेंपू चालक और उनके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश में असफल होने पर की गई थी। पुलिस ने हत्या के सम्बन्ध में थाना वंशीनगला के मोनू यादव , सिठौरा का यशपाल और राजू वर्मा को गिरफ्तार किया है।

टेंपू चालकों की करतूत

टेंपू चालकों की करतूत

हत्यारोपी मोनू यादव ने बताया कि महिला सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव जोगीठेर की रहने वाली है। महिला उन्हें बरेली जंक्शन के पास मिली थी। घटना के दिन महिला सहित चारों लोगो ने शराब पी थी। जब उन लोगों ने महिला से संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया। विरोध करने पर महिला की गला घोटकर हत्या कर दी और पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से महिला को निर्वस्त्र करके महिला के शरीर को आरी और ईंट की मदद से खराब कर दिया। इसके बाद तीनों लोग ऑटो लेकर फरार हो गए। एसपी जोगेन्दर सिंह के अनुसार, महिला के हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

रविवार को हुई थी हत्या

रविवार को हुई थी हत्या

रविवार की सुबह महिला का शव सिठौरा गांव के एक खेत से अर्धनग्न हालत में मिला था। हत्यारों ने महिला की पहचान छिपाने के मकसद से महिला के गले पर वार किये, साथ ही महिला के चहरे को हथियार से बिगाड़ने की कोशिश की गई। महिला के शव को अर्धनग्न हालत में देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि हत्या से पहले महिला के साथ रेप की घटना की गई थी।

बेटे ने की शिनाख्त

बेटे ने की शिनाख्त

रविवार को पुलिस को एक चौकीदार से सूचना मिली थी कि गांव के एक सरसों के खेत में एक महिला का शव पड़ा है। शव के आसपास के एरिया में कपड़े पर्स, चूड़ियां पड़ी थी। पुलिस ने महिला के बेटे को बुलाकर शिनाख्त की तो बेटे ने भी अपनी मां को पहचान लिया। पुलिस को घटनास्थल के पास से टेंपो के टायर के निशान मिले। पुलिस ने इसे अपनी जांच का हिस्सा मानते हुए हत्यारों की तलाश शुरू की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+