राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजेपेयी का कद बढ़ाकर BJP ने साधे कई समीकरण, जानिए

लखनऊ, 16 जुलाई: उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजेपयी को राज्यसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया है। बीजेपी के सूत्रों की माने तो उनको मुख्य सचेतक बनाकर बीजेपी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। खासतौर पर एक ब्राह्मण चेहरे को हटाकर फिर ब्राह्मण चेहरे पर ही दांव खेला है। इससे यूपी में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके वाजेपयी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाई थी। राज्यसभा सांसद वाजपेयी ने वनइंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का काम करूंगा।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी

पार्टी को मिलेगा वाजेपयी के अनुभव का लाभ

वाजपेयी यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी जिसको उन्होंने बखूबी निभाने का काम किया है था। दिलचस्प यह है कि वो यूपी में जब राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री थे तब विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हुआ करते थे। विधानसभा में मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी निभाने का अनुभव अब राज्यसभा में काम आएगा। मुख्य सचेतक बनाए जाने को लेकर वाजपेयी ने वनइंडिया हिन्दी से बातचीत के दौरान केवल इतना कहा कि पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी दी है उसको बखूबी उठाया है। चुनाव के दौरान जो जिम्मेदार मिली थी उसका इमानदारी से पालन किया और अब राज्यसभा में पार्टी ने मुख्य सचेतक बनाकर एक भरोसा जताया है उसपर भी खरा उतरने का काम करूंगा।

2014 लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी को दिलाई थी जीत

उत्तर प्रदेश में आज से करीब एक दशक पहले यानी 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और तब वाजेपयी यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को लेकर बहुत काम किया। वाजपेयी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत की और उस समय यूपी में बीजेपी के 73 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। बीजेपी की इस जीत में वाजपेयी का अहम योगदान था। अभी तीन महीने पहले सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी वाजपेयी को यूपी बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। इस दौरान भी उन्होंने अपर्णा यादव समेत कई दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराने में कामयाबी हासिल की थी।

बीजेपी ने फिर ब्राह्मण चेहरे पर खेला दांव

राज्यसभा में बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की जगह अब वाजेपयी को मुख्य सचेतक बनाया जाना यूं ही नहीं है। पार्टी के सूत्रों की माने तो बीजेपी ने इसके जरिए यूपी के समीकरण साधने का प्रयास किया है। वाजेपयी 2014 के बाद से ही पार्टी में साइडलाइन कर दिए गए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी अहमियत को समझते हुए बीजेपी ने ज्वाइनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया था। अब उन्होंने ब्राह्मण चेहरे के तौर पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों की माने तो आने वाले समय में वाजपेयी का कद और बढ़ सकता है।

राजनाथ के समय विधानसभा में रह चुके हैं मुख्य सचेतक

उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी को राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया है। हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में बाजपेयी उत्तर प्रदेश राज्य से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। बाजपेयी ने शिव प्रताप शुक्ला का स्थान लिया जो राज्यसभा से सांसद के रूप में सेवानिवृत्त हुए और पार्टी के मुख्य सचेतक थे। बाजपेयी उत्तर प्रदेश की विधान सभा के लिए चार बार मेरठ से निर्वाचित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य भाजपा प्रमुख, जिन्हें हाल तक राज्य में कोई प्रमुख जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। इनको हाल ही में पार्टी द्वारा राज्यसभा में लाया गया था और उन्हें राज्यसभा भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+