Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन बनेगा करोड़पति के चक्कर में गंवाए 22 लाख, अब चला रहा ठेला

मेरठ में एक कपड़ा व्यापारी बड़ी ठगी का शिकार हो गया। करोड़पति बनने के चक्कर में अब ठेले पर कपड़े बेचने की नौबत आ गई।

मेरठ। मेरठ के एक शख्स ने करोड़पति बनने की चाह में अपना सबकुछ लुटा दिया। करोड़पति तो बन नहीं सका अब रोडपति बन गया है। मेरठ का भूरे कस्सार कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। उसने अपना घर बेच कर 22 लाख रुपए ब्रोकर को दिए जो उसे लेकर चंपत हो गया और अब सिस्टम की मार देखिए कि 3 साल से चक्कर काट रहा यह शख्स आज तक अपना मुकदमा भी दर्ज नहीं करवा पाया।

घर बेचकर गया मुंबई, हुआ ठगी का शिकार

घर बेचकर गया मुंबई, हुआ ठगी का शिकार

सोनी चैनल पर कौन बनेगा करोड़पति को अमिताभ बच्चन ने हिट कर दिया। हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों की चाहत रही कि वह कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जाएं और अमिताभ बच्चन के हाथों से लाखों की रकम जीत कर आएं। उन्हीं में से एक मेरठ का भूरे कस्सार भी है। उसका कहना है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' की तरफ से एक फोन आया और उसे 2500000 रुपए जीतने की बात कहते हुए मुंबई बुला लिया गया। मुंबई में कुछ रकम देने के बाद कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा दिलाने का भरोसा भी दिलाया। कई किस्तों में भूरे कस्सार से यह रकम वसूली गई जो कुल मिलाकर करीब 22 लाख रुपए बैठती है।

पैसा लेकर दलाल हो गए गायब

पैसा लेकर दलाल हो गए गायब

उसके बाद ब्रोकर चंपत हो गए और यह शख्स लखपति से कंगाल हो गया। भूरे कस्सार ने अपना घर बेच दिया। एक दुकान में वह कपड़े का कारोबार करता था लेकिन सूदखोरों ने उसकी दुकान भी बिकवा दी और अब सड़क के ठेले पर कपड़े बेचने पर मजबूर है।

वीडियो में देखिए, सुनिए पूरा मामला

पीड़ित की मानें तो पिछले 3 सालों में करीब 300 बार वह पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है लेकिन आज तक उसकी एक न सुनी गई। वहीं भूरे के इस मामले में अधिकारियों के लिए समस्या यह है कि फोन पर उसका संपर्क हुआ और पैसे मुंबई में जाकर दिए गए। साथ ही अब मामला भी 3 साल पुराना हो चुका है तो ऐसे में अब जालसाजों की गिरफ्तारी भी मुश्किल नजर आ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+