दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रही लग्जरी बस पलटी, ड्राइवर की मौत व 24 घायल
कन्नौज। कन्नौज में देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी बस और डीसीएम की टक्कर हो गई। बस में सवार सभी लोग टूरिस्ट थे जो आनन्द बिहार दिल्ली से मुजफ्फरनगर बिहार की तरफ जा रहे थे। बस सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल है। जिनको प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर देर रात आगरा-लखनऊ जा रही टूरिस्ट बस सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई जिस कारण बस साइड में पलट गई। बस में सवार यात्रियों ने सीसा तोड़कर किसी तरह अपने को बाहर निकाला। जिसमें करीब 24 लोग घायल हो गये तो वहीं बस चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं पुलिस अभी मृतक की शिनाख्त में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है तो वहीं इस हादसे में हुई एक व्यक्ति की मौत पर मृतक की शिनाख्त भी की जा रही है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती किया गया है। जहां दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications