दर्दनाक हादसा: सोनभद्र में तीन मासूम भाई-बहनों की आग में जिंदा जलकर मौत
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव में सोमवार की देर रात झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में सो रहे तीन मासूम भाई-बहनों की जल कर दर्दनाक मौत हो गई। मां व बेटी दरवाजे के पास सो रहे थे इस कारण बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

खाना खाकर सो रहे थे बच्चे
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव में स्थित एक झोपड़ी में बीती रात आग लग गई। हादसे में रुकशार छह वर्ष, परवीन पांच वर्ष व साहिद चार वर्ष की जल कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चों की मां सहाना ने बताया कि रात में खाना खा कर वह अपने चारों बच्चों के साथ सोई थी। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय बच्चों के पिता काम पर गया हुए थे। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आग लगने के कारण नहीं चल पता
आग किन परिस्थितियों में लगी इसका पता नहीं चल सका है। वहीं इस मामले में राबर्ट्सगंज कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications