अपने ही 6 साथियों पर चल गई दरोगा की बंदूक, यूपी में ऐसे हुई ये अनहोनी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दरोगा की पिस्टल से निकली गोली से 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि सभी पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी सदर कोतवाली में हादसा उस वक्त हुआ जब दरोगा सतेंद्रपाल अपनी सर्विस रिवाल्वर को चेक कर रहे थे। बता दें कि सतेंद्रपाल को आगरा गेट चौकी का इंचार्ज बनाया गया था। चार्ज लेने के लिए सतेंद्रपाल सदर कोतवाली पहुंचे। जहां अपनी सर्विस रिवाल्वर को चेक करने लगे। इसी दौरान उसकी सर्विस रिवाल्वर से गोली चल गई।

दरोगा सतेंद्रपाल की रिवाल्वर से चली गोली एक साथ 6 पुलिसकर्मियों को लगी। गोली लगने से पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी, एसपी सिटी व एसपी देहात अस्पताल पहुंच गए। वहीं, एसपी अजय शंकर राय की माने तो सभी पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है।
ये भी पढ़ें- गोदाम चलाने के नाम पर भाजपा नेता मांगते थे रंगदारी, ना देने पर लगाई आग












Click it and Unblock the Notifications