योगी का बुलडोज़र नहीं करता भेदभाव, डॉक्टर के हत्यारोपी और भाजपा नेता का अवैध निर्माण हुआ जमींदोज

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शनिवार को जमीनी विवाद के चलते एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के चचेरे भाई और भूमाफिया अजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद सोमवार को प्रशासन ने हत्यारोपी के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। हालांकि, मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह अब तक फरार है।

बता दें कि सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्री नगर के रहने वाले डॉक्टर घनश्याम तिवारी शनिवार शाम को घर से निकले थे। तभी पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने डॉक्टर को इतनी बुरी तरह से मारा कि उनका हाथ टूट गया और शरीर में जगह-जगह चोटें आई। इसके बाद बदमाश डॉक्टर को मरणासन्न हालत में घर के बाहर ही छोड़करमौके से फरार हो गए।

Bulldozer ran over BJP leader illegal construction who is accused of killing a doctor in sultanpur

इसके बाद जैसे-तैसे परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए मिश्रा समेत पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों को ढाढस बंधाया। पुलिस के सामने मृत डाक्टर की पत्नी निशा तिवारी ने बताया कि जमीनी विवाद में उनके पति की हत्या की गई है। दरअसल, हाल ही में विद्या मंदिर के पीछे उन्होंने जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर आए दिन बवाल हो रहा था।

आपको बता दें कि हत्यारोपी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह का भतीजा है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मौजूदा जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह भी इसी परिवार के हैं। हत्यारोपी चंदन नारायण सिंह का चचेरा भाई है। लेकिन बावजूद इसके योगी सरकार का बुलडोजर उनके अवैध निर्माण पर चला दिया गया।

Bulldozer ran over BJP leader illegal construction who is accused of killing a doctor in sultanpur

दरअसल, हत्यारोपी की गिरफ़्तारी अभी तक नहीं हो पाई है और एसओजी टीम के हाथ फिलहाल अभी खाली है। लेकिन डॉक्टर अवधेश तिवारी की हत्या करने वाले अजय नारायण सिंह और उनके चचेरे भाई बीजेपी नेता के अवैध निर्माणों पर आज बुलडोजर चला दिया गया। बताया जा रहा है कि इन्होने बीजेपी युवा मोर्चा के नाम पर हाइवे की जमीन कब्जा की हुई थी।

उधर, मृतक डॉक्टर के परिजनों से सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय भी लगातार संपर्क में हैं। भाजपा विधायक ने परिजनों की एसडीएम से फोन पर बात कराते हुए जल्द गिरफ़्तारी का आश्वासन भी दिया है। वहीं हत्याकांड में अज्ञात लोगों के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। एसपी सोमेन वर्मा का कहना है कि जल्द मामले में आरोपी अजय नारायण सिंह पुत्र जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही हत्यारोपी को सख्त सजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+