बुलंदशहर: मिलिए 20 साल की यशोदा से, लंबाई महज 2 फीट 9 इंच
यशोदा बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव महमूदपुर परवाना के रहने वाले अत्तर सिंह की बेटी है। यशोदा का वजन 6.6 किलोग्राम है। वह न तो बोल सकती है और न ही चल सकती है।

2 फुट 9 इंच और 6.6 किलोग्राम की है यशोदा
यशोदा बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव महमूदपुर परवाना के रहने वाले अत्तर सिंह की बेटी है। वह महज 83.0 सेंटीमीटर यानि 2 फुट 9 इंच की है। यशोदा का वजन 6.6 किलोग्राम है। अत्तर सिंह बताते हैं कि यशोदा जब 2-3 साल की थी तो इसकी लंबाई नहीं बढ़ नहीं रही थी। यशोदा को बुलंदशहर में डॉक्टरों को भी दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब यशोदा 10 साल की हुई तो बुलंदशहर में डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन डॉक्टरों भी कुछ भी नहीं समझ पाए।

मांगी मन्नतें और मंदिरों में टेका माथा
बता दें कि अत्तर सिंह की माली हालत भी खराब है और वे एक दिहाड़ी मजदूर है। अत्तर सिंह कहते हैं कि इसी कारण वह अपनी बच्ची को कहीं बड़े अस्पताल में नहीं दिखा सके। उन्होंने कहा कि अगर वो यशोदा को कहीं बड़े अस्पताल में दिखाते तो उनके बच्चे भूखे रह जाते। वहीं, अत्तर सिंह बताते हैं कि मंदिरों में जाकर यशोदा के लिए माथा भी टेका और मन्नते भी मांगी। उन्होंने ने बताया कि बालाजी मंदिर में जाकर यशोदा के लिए माथा भी टेका। तब से यशोदा हल्का-फुल्का बोलने लगी है।
अत्तर सिंह की है 4 बेटी और 2 बेटे
अत्तर सिंह बताते हैं कि यशोदा से बड़ी उनकी दो बेटियां हैं। अंजू 24 वर्ष, नेमवती 22 वर्ष, यशोदा 20 वर्ष, अनिल 10, कविता 16 और हेमचन्द 13 वर्ष का है। लेकिन,अत्तर सिंह के सभी बच्चे सही सलामत है लेकिन यशोदा की ही लंबाई ही कम रह गई। ये भी पढ़ें: बुलंशहर: 'एमएलए बनने के लिए किसी को भी मरवा सकता था मनोज'












Click it and Unblock the Notifications