VIDEO: बुलंदशहर में बीजेपी नेता का काटा चालान, चौकी इंचार्ज से भिड़े समर्थक

बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य के पति के पास बाइक के कागज न होने पर पुलिस ने बीजेपी नेता की बाइक का चलान कर दिया।

बुलंदशहर। बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य के पति के पास बाइक के कागज न होने पर पुलिस ने बीजेपी नेता की बाइक का चलान कर दिया। बीजेपी नेता ने बाइक के चलान काटने का विरोध किया और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बीजेपी नेता को अरेस्ट कर लिया। जब इस बात की जानकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीओ स्याना से भिड़ गए।

यह है मामला

यह है मामला

बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य के पति प्रमोद लोधी बाईक पर सवार होकर गुरुवार की शाम को बाईक पर सवार होकर अपने घर जा रहा थे। रास्ते में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। आरोप है की पुलिस ने इनकी बाइक को रोक लिया और बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा। इस बात पर बीजेपी नेता व जिला पंचायत सदस्य के पति प्रमोद लोधी पुलिस को अपनी गर्मी दिखानी शुरू कर दी। आरोप है कि बीजेपी नेता की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बीजेपी नेता को अरेस्ट कर लिया। साथ ही बीजेपी नेता की बाईक सीज कर दी गयी।

पुलिस थाने से छीनकर ले गए समर्थक

पुलिस थाने से छीनकर ले गए समर्थक

बीजेपी समर्थकों ने कोर्ट परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बीजेपी नेता प्रमोद लोधी को पुलिस अभिरक्षा से छीनकर स्याना विधायक देवेंद्र लोधी के चेम्बर में लाकर बैठा लिया। बता दें कि विधायक का चेम्बर ठीक कोर्ट के गेट सामने ही था। काफी देर तक पुलिस और बीजेपी समर्थको में झड़प होती रही। बीजेपी विधायक देवेंदर लोधी भी अपने चेम्बर पर आए और बीच बचाव करते हुए आरोपी प्रमोद लोधी को पुलिस के साथ कोर्ट भेज भेज। शुक्रवार को बीजेपी नेता व जिला पंचायत सदस्य के पति प्रमोद लोधी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस ले जाने लगी तो दर्जनों बीजेपी समर्थक कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए। बीजेपी समर्थकों ने कोर्ट परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीओ स्याना श्रेष्ठा सिंह से भिड़ गए। बता दे कि सीओ स्याना श्रेष्ठा सिंह से कोर्ट परिसर में घंटो तक हॉट-टॉक करते रहे।

देखिए घटना का वीडियो

बीजेपी नेता प्रमोद लोधी ने बताया कि हेल्मेट का चलान काटने के बाद पुलिसकर्मी ने बाइक की चाबी देने के नाम पर 500 रुपए की रिश्वत की मांग कर थी। 500 रुपए की रिश्वत न देने पर पुलिस कर्मियों ने बीजेपी नेता के साथ हाथापाइ की और थाने ले गए। बीजेपी नेता प्रमोद लोधी का कहना हैं कि पुलिस उन्हे फसाने चाहती हैं। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान बीजेपी नेता को पुलिस ने रोक लिया और बाइक के कागज न दिखाने चलान कर दिया। इस बात पर बीजेपी नेता की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बीजेपी नेता को अरेस्ट कर लिया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छीनने और कोर्ट परिसर में नारेबाजी करने के आरोप में बीजेपी कार्यकर्ताओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+