बुलंदशहर गैंगरेप: पकड़े गए हाईवे के हैवान, नए साल के जश्न के लिए लड़की का किया था अपहरण, रेप
बुलंदशहर। बुलंदशहर नेशनल हाइवे पर 2 जनवरी को 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से अल्टो कार, चप्पल व हेयरबैंड बरामद किया है। एसएसपी की मानें तो फरार आरोपी इजराइल उर्फ मेलानी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आपको बता दें कि 2 जनवरी की शाम 7 बजे ट्यूशन पढकर नेशनल हाईवे एनएच 91 से अपने घर लौट रही 12वी की छात्रा आयुषी को अल्टो कार सवार अपहर्णकर्ता अपहरण कर ले गए थे। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ था। जानिए विस्तार से

ऐसी हुई आरोपियों की शिनाख्त
पुलिस की माने तो आरोपियों की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जिस अल्टो कार से छात्रा का अपहरण किया था उस पर अब्बासी बॉय लिखा हुआ था। पुलिस की माने तो कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की कार का पता चला। कार के नम्बर से आरोपियों की शिनाख्त हो सकी।

मौज-मस्ती के लिया किया था अपहरण
पुलिस की गिरफ्त में आये जुल्फिकार और दिलशाद ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को योजना बनाई कि मौसम अच्छा है बुलंदशहर चलते है और मौजमस्ती करते हैं। रास्ते से किसी लड़की को अपनी गाड़ी में उठा लेंगे और गाड़ी में ही उसके साथ मौजमस्ती करेंगें। जुल्फिकार ने बताया कि तीनों लोग अपनी आल्टो कार से बुलंदशहर भूड़ चैराहे शाम करीब 6 बजे आ गए। लड़कियों को देखते हुये भूड़ चौराहे से चांदपुर फाटक होते हुए काला आम होकर फिर भूड चौराहे से यमुनापुरम माल की तरफ बडे। बताया कि चांदपुर की तरफ से एक लडकी अकेली साईकिल से जाती दिखाई दी। आरोपियो ने छात्रा को डेटसन शोरुम के बगल वाली गली में घुसने के साथ ही कार में खीच लिया और मौके से फरार हो गए।

रेप की वारदात को अंजाम देने की बाद की थी हत्या
आरोपी जुल्फिकार ने बताया कि लडकी को लेकर कोतवाली देहात के सामने से खुर्जा रोड पर निकल गए। खुर्जा रोड़ से नोएडा रोड पर निकल गए। आरोपी ने बताया कि चलती गाड़ी में पिछली सीट पर इजराइल उर्फ मेलानी ने लड़की के साथ संबंध बनाये। बताया कि दिलशाद ने लडकी के हाथ पकडे़ हुए थे । लड़की चिल्लाने लगी तो हम तीनो ने कहा कि लड़की को मार दो जुल्फिकार गाड़ी चलाता रहा और दिलशाद व इजराइल उर्फ मेलानी ने लड़की के दुप्पटे से गला घोंटकर हत्या कर जीटी रोड़ से दादरी टोल होते हुये दादरी क्षेत्र बीलअकबरपुर गांव के पास नाले में शव डालकर फरार हो गए।

क्या कहते है अधिकारी
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि घटना के बाद दो दिन लडकी की बरामदगी के लिए प्रयास किया गया था, लेकिन कोई सफलता नही मिली। 4 जनवरी को दादरी में डेड बोडी की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनो ने शिनाख्त की। एसएसपी ने बताया कि डेड बोडी मिलने के बाद आरोपियो की तलाश के लिए आठ टीमे गठित की गई। बताया की रास्ते के सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को छानबीन के बाद घटना का खुलासा हुआ। एसएसपी की माने तो दोनो आरोपियो के खिलाफ अपहरण, पॉस्को एक्ट, गैंगरेप और हत्या की धारा में मुक़दमा दर्जकर जेल भेज दिया है। साथ ही बताया कि फरार आरोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।












Click it and Unblock the Notifications