बुलंदशहर: 2 लाख की रिश्वत लेते जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
2 शिक्षकों की प्रोन्नित व एक शिक्षक की नियुक्ति के अनुमोदन के नाम पर 2 लाख रूपयें की रिश्वत लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने कलैक्ट्रेट से रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं।
बुलंदशहर। 2 शिक्षकों की प्रोन्नित और एक शिक्षक की नियुक्ति कराने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने कलैक्ट्रेट से रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। एंटी करप्शन विभाग के निरीक्षक ने 2 लाख रूपये की नगदी बरामद करते हुए आरोपी अधिकारी के विरूद्ध भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

11 लोगों की टीम ने मारा छापा
बृहस्पतिवार को बुलंदशहर मेरठ सेक्टर की बिजलेंस के डिप्टी एसपी शमशेर सिंह के नेतृत्व में 7 इंस्पेक्टर, 2 सिपाहियों व 2 स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के आफिस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान बिजलेंस टीम ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हिमांशु अग्रवाल को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

विजिलेंस में आई थी शिकायत
बता दें कि ऊपरकोट के मदरसा में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल द्वारा 2 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। इस सम्बंध में मदरसा प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद ने इस मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) में शिकायत की थी। जिसके बाद यह छापेमारी की गई।

रुपयों पर पाउडर लगाकर भेजा
विजिलेंस इंस्पेक्टर कर्णसिंह चौहान ने बताया कि 2 शिक्षकों की प्रोन्नित व एक शिक्षक की नियुक्ति के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने 2 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके संबंध में शिकायत मिलने पर बाकायदा गुरूवार का दिन रिश्वत की रकम देने के लिए तय किया गया था। नूर मौहम्मद को रिश्वत के 2 लाख रूपयों पर पाउडर लगाकर भेजा गया। जैसे ही हिमांशु अग्रवाल ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में की, तो एंटी करप्शन विभाग की टीम ने रंगे हाथ पकड 2 लाख रूपये बरामद कर लिए। कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि रिश्वत मांगे जाने की बात कई बार नूर मौहम्मद से टेलीफोन पर हुई वार्ता की रिकार्डिंग भी सुनवायी थी।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications