बुलंदशहरः पहले महिलाओं पर डालते थे अश्लील निगाहें फिर देते थे वारदात को अंजाम
बुलंदशहर। कोतवाली नगर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया हैं, जो महिलाओं पर अश्लील नजर डालकर चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए लूटेरों ने एक दर्जन चैन स्नैचिंग की घटनाओं को कबूला है। पुलिस की माने तो लूटेरे गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, मेरठ, बागपत, अलीगढ, मथुरा में भी कई घटनाओ को अंजाम दे चुके हैं।

चेकिंग के दौरान दबोचा
नगर कोतवाली इंचार्ज धनंजय मिश्र ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 लुटेरे बाइक से नीमखेडा की तरफ से आ रहे है। पुलिस ने इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए नीमखेडा रोड पर चैकिंग शुरु कर दी। चैकिंग के दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो लूटेरे पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने कई राउड फायरिंग के बाद दोनो लूटेरो को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
2 सर्राफ भी गिरफ्तार
पुलिस ने बदमाशों से लूटे गए सोने के आभूषण व लूटे गए माल के खरीदारों 2 सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजू पुत्र धर्मपाल, राकेश पुत्र कन्छी, मधुकर पुत्र तमन्ना व गणेश पुत्र नन्द कुमार को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से बाइक व लूटे गए सोने चांदी के आभूषण पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि लूटेरो के पास से 5 हजार रुपए व 2 अवैध तमन्चे भी बरामद हुए हैं।
नोएडा हापुड़ मरेठ में देते थे वारदात को अंजाम
नगर कोतवाली इंचार्ज धनंजय मिश्र ने बताया कि लूटेरे अपाची मोटर साईकिल से चैन स्नैचिंग की घटनाओ को अंजाम देते हैं और लूटी गई ज्वैलरी को सर्राफ मधुकर व गणेश को बेच देते थे। बताया कि लूटेरों द्वारा जनपद बुलन्दशहर सहित आस-पास के जनपद गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, मेरठ, बागपत, अलीगढ, मथुरा आदि जनपदो मे लूट/चैन स्नैचिंग की सैंकडो घटनाएं को अंजाम दिया गया हैं। साथ ही बुलन्दशहर के थाना कोतवाली नगर, सिकन्द्राबाद व औरगाबाद क्षेत्र से चैन छीनने की 7 घटनाओं को करना स्वीकार हैं।
नजरों से करते थे अश्लील इशारे
पुलिस ने बता कि आरोपी अपनी उम्र-शारीरिक बनावट का लाभ उठाकर महिलाओ के आने-जाने वाले स्थानो पर खडे हो जाते थे। बताया कि मन्दिर के रास्तो पर, चाट की दुकानो के आस-पास तथा सुनसान कालौनी के रास्तो मे अपना शिकार ढूंढते थे। शिकार होने वाली महिलाओं को ऑखो से गलत इशारा करते थे, जिससे महिला की निगाह लज्जा से झुक जाती थी तो आरोपी चैन पर झपट्टा मारकर फरार हो जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications