Bulandshahr Accident: यूपी के बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 45 घायल, जानिए SP ने क्या कहा?

Bulandshahr Accident : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हेो गई और 45 लोग घायल हो गए। ये एक्सीडेंट तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने तीर्थयात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया और 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी स्थिर बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दुर्घटना आधी रात के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर हुई, जब लगभग 60-61 तीर्थयात्री ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।

Bulandshahr Accident

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 'आज रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ सीमा पर NH 34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। लगभग 60-61 लोग कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे।'

'कंटेनर ने ट्रैक्टर को तेज गति से टक्कर मार दी' (Bulandshahr Accident )

'पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने ट्रैक्टर को तेज गति से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, फिलहाल 45 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं, जबकि बाकी सभी की हालत ठीक है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को मौके से हटा लिया गया है और दुर्घटना का कारण बने ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, इस मामले में आगे की जांच जारी है।'

Bulandshahr के बारे में कुछ खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+