कानपुर: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 6 मकान ध्वस्त, 2 की मौत, मलबे में दबे कई लोग
कानपुर। यूपी में कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल बाजार मुख्य बस्ती में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ जिससे लगभग छह मकान ध्वस्त हुए। काफी लोग मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।

इस विस्फोट में अभी तक 2 की मौत होने की खबर मिल रही है। एक महिला और एक बच्चे को सही-सलामत निकाला गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मलबे को हटाकर लोगों को खोजने का काम जारी है। इस काम में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं।















Click it and Unblock the Notifications