कानपुर में गिरी बिल्डिंग, 7 मरे, 12 घायल, 80 लोगों के दबे होने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माणाधीन इमारत में कम से कम 100 लोग काम कर रहे थे। बिल्डिंग गिरने से सब के सब हादसे की चपेट में आ गए।

कानपुर। जाजमऊ इलाके में अल्लाहू अकबर मस्जिद के पास एक छह मंजिल की इमारत गिर गई जिसमें लगभग 100 लोग फंस गए। इस निर्माणाधीन इमारत में अधिकांश फंसे लोग मजदूर हैं जो यहां काम कर रहे थे। इमारत के मलबे से 7 लोगों का शव निकाला जा चुका है। 12 घायल लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं मलबे के अंदर लगभग 80 लोगों के दबे होने की आशंका है।

कानपुर में गिरी बिल्डिंग, 7 मरे, 12 घायल, 80 लोगों के दबे होने की आशंका

जाजमऊ में जो बिल्डिंग गिरी है, वह पूर्व नगर अध्यक्ष और सपा नेता महताब आलम की है। इस बिल्डिंग के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। मलबे के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरफी, सेना और फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

कानपुर में गिरी बिल्डिंग, 7 मरे, 12 घायल, 80 लोगों के दबे होने की आशंका

रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिल्डिंग के अंदर कम से कम 100 लोग थे। अभी भी कई लोगों के मलबे के अंदर दबे होने की आशंका है जिसको बचाने की कोशिशें जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+