राकेश टिकैत के गांव में भाजपा विधायक का भारी विरोध, कार पर कालिख पोती, शीशे तोड़े

मुजफ्फरनगर, 14 अगस्त: मुजफ्फरनगर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश मलिक को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बुढ़ाना सीट से विधायक उमेश मलिक अपनी ही विधानसभा के सिसौली गांव में 'जन कल्याण समिति' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद उमेश मलिक की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों ने कालिख फेंकी। बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत भी सिसौली के ही रहने वाले हैं। टिकैत कृषि कानूनों को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं।

umesh malik

उमेश मलिक जब सिसौली पहुंचे लोगों ने उमेश मलिक के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनकी कार का रस्ता रोक दिया और कार पर कालिख फेंक दी। ड्राइवर कार को किसी तरह घुमाकर वापस जाने लगा तो कुछ युवकों पत्थर उठाकर कार के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान विधायक के साथ काफी पुलिस भी मौजूद थी और पुलिसकर्मियों ने लगातार विधायक को निकालने की कोशिश की। हालांकि लोगों के गुस्से के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई। कार पर हमले के बाद विधायक और दूसरे भाजपा नेता तेजी से गांव से निकल गए। इस घटना कई वीडियो भी सामने आए हैं।

विधायक उमेश मलिक का कहना है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है और इसमें उनके सहायक धर्मेंद्र और सुरक्षाकर्मी दीपक कुमार को चोट लगी है। मलिक ने कहा है कि हमला करने वाले भारतीय किसान यूनियन के लोग हैं। विधायक उमेश मलिक मामले की रिपोर्ट कराने के लिए भौरा कला थाने पर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी भौरा कला थाना पहुंच गए हैं। भाजपा नेता शान तक थाने पर ही जुटे हुए है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सिसौली में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+