VIDEO: स्कूल में ट्रेनिंग का पहला दिन बन गया BTC वाली के लिए आखिरी
महिला के पति विनोद यादव का कहना है कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी। जो उसकी पत्नी की कोई हत्या करें, लेकिन महिला को 4 गोलियों के लगने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक बीटीसी की छात्रा को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना इटावा के सिविल लाइन इलाके के नगला पीर प्राथमिक स्कूल की है। आशा यादव (35) की अनजान हमलवारों ने रेलवे ब्रिज के पास गोली मार कर हत्या की। आशा की तैनाती का स्कूम में पहला दिन था। महिला मूल रूप से जसवंतनगर इलाके के गुलाबबाड़ी की रहने वाली है। महिला के पति विनोद यादव का कहना है कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी। जो उसकी पत्नी की कोई हत्या करे, लेकिन महिला को 4 गोलियों के लगने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया की सूचना मिली है कि एक महिला का रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। ये एक बीटीसी की छात्रा थी जो आज ही प्राथमिक विद्यालय में ट्रेनिंग के लिए पहुंची थी। स्कूल में पहला ही दिन था और किसी ने हत्या कर डाली। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है, जैसे ही हत्यारे पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक उनका खुलासा किया जाएगा। वहीं कॉलेज प्रबंधक बाबा हरनारायण ने बताया कि ये छात्रा मेरे विद्यालय में बीटीसी की छात्रा थी। ये प्रथमिक विद्यालय में ट्रेनिंग के लिए गई थी।












Click it and Unblock the Notifications