अलीगढ़ में बसपा ने किया बड़ा उलटफेर, 22 साल से काबिज भाजपा को हराया

अलीगढ़। यूपी नगर निगम चुनाव में बसपा ने भाजपा के वर्चस्व को तोड़ दिया है। 1995 में इस नगर निगम का गठन हुआ था जिसके बाद से इस सीट पर भाजपा के मेयर काबिज थे लेकिन इस बार बसपा प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान ने बड़ा उलटफेर करते हुए लगभग 10,000 मतों से जीत हासिल की है।

BSP won Aligarh mayor seat defeating BJP

जब इस सीट पर काउंटिंग शुरू हुई थी तो पहले भाजपा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल सबसे आगे थे लेकिन बाद में बसपा के मोहम्मद फुरकान आगे निकल गए और उन्होंने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया।

भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार अग्रवाल की जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता इतने आश्वस्त थे कि उनके नाम की नेमप्लेट भी पहले से बनवाकर लाए था और वे उसे मतगणना के दौरान दिखा रहे थे। आखिरी राउंड की वोटिंग ने सब उलटफेर कर दिया। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान को 1,25,643 वोट जबकि भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार अग्रवार को 1,15,598 वोट मिले।

BSP won Aligarh mayor seat defeating BJP

अलीगढ़ में वोटिंग के दौरान दो पक्षों में पथराव और बवाल की घटनाएं हुई थी। प्रशासन ने मतगणना के बाद जीत के जश्न में जुलूस निकालने और गन फायरिंग पर रोक लगा दी है। अलीगढ़ में 70 वार्ड हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर शकुंतला देवी ने जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+