'संविधान और आरक्षण के मामले में हम फेल, BSP के वोटरों किया खेल', बेटे की हार के बाद क्या बोले OP Rajbhar?
Ghosi Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एनडीए गठबंधन के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा सीट से टिकट दिया गया। अरविंद राजभर को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा है।
अरविंद राजभर को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजीव राय ने 162943 वोटों से चुनाव हरा दिया। राजीव राय को 503131 वोट मिले जबकि एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर को 340188 वोट मिले। बेटे का चुनाव हारने के बाद ओमप्रकाश राजभर का पहला बयान सामने आया है।

मीडिया से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने हार की वजह बताई। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि संविधान और आरक्षण के मामले में हम लोग फेल हो गए। बहुजन समाज पार्टी का मतदाता इंडिया गठबंधन को वोट किया।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कई सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। बेटे की हार पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि घोसी की जनता के जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। हम पहले भी यहां की जनता की सेवा करते थे और आगे भी करते रहेंगे।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम जिसके साथ रहते हैं तन से मन से और दिल से रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप पता कर लीजिएगा की सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी का वोटर झूमकर वोट किया। लोगों ने भूल से हॉकी को छड़ी समझ लिया और वोट करते चले गए।
मोदी जी प्रधानमंत्री बन रहे हैं कोई अवरोध नहीं है
जेडीयू और टीडीपी को साथ लेकर इंडिया गठबंधन के सरकार बनाने की चर्चा चलने को लेकर पूछे गए सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा यह केवल समाचार चैनलों पर चल रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है। मोदी जी प्रधानमंत्री बन रहे हैं और कोई अवरोध नहीं है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिना वजह की चर्चा में लोग इसको लाए हुए हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वहीं नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर की जीत पर उन्होंने कहा कि वहां की जनता को हम बधाई देते हैं कि चंद्रशेखर आजाद को लोगों ने सदन में भेजा। इसके लिए नगीना क्षेत्र की जनता को हम धन्यवाद देते हैं।
एडीए की बैठक में नहीं बुलाया गया
लोकसभा चुनाव का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो जाने के बाद बुधवार को एनडीए से जुड़े राजनीतिक पार्टियों की एक बैठक दिल्ली में बुलाई गई। हालांकि ओमप्रकाश राजभर को इस बैठक में नहीं बुलाया गया। इसके पीछे भी एक कारण बताया जा रहा है कि उनके पास कोई भी लोकसभा सीट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications