बसपा ने कहा- रेल हादसा नहीं है मुलायम का जन्मदिन सादगी से मनाए जाने की वजह

बसपा ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन न मनाए जाने के पीछे की वजह बताई है।

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सादगी से मनाए जाने पर टिप्पणी पर की है।

बसपा ने कहा है कि सपा मुखिया ने विमुद्रीकरण के असर के चलते अपना जन्मदिन सादगी से मनाया है। इसकी वजह कानपुर में हुआ ट्रेन हादसा नहीं है।

बता दें कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कानपुर में हुए रेल हादसे की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया था। उनका 22 नवंबर को जन्मदिन था।

mulayam

अखिलेश ने कहा था..

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया था कि नेताजी और पार्टी ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है क्योंकि बड़ी दुर्घटना हुई थी।

आपको बता दें कि आज मुलायम सिंह यादव ने देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया, इस मौके पर उन्होंने कहा था कि मैं चुनौती देता हूं कि जितना काम यूपी में हुआ है उतना काम देश के किसी भी प्रदेश में नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि पटना इंदौर एक्सप्रेस रविवार की रात पटरी से उतर गई थी जिसमें 150 से अधिक लोगों के मारे गए हैं।

पीएम ने की थी घोषणा

साथ ही बता दें कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट बंद कर दिए जाएंगे।

साथ ही कहा था कि 500 और 2,000 रुपए के नए नोट बाजार में आएंगे। पीएम की इस घोषणा के बाद से ही देश में अफरातफरी का माहौल है।

पीएम ने कहा था कि इस फैसले से आतंकवाद और कालेधन पर लगाम लगेगी। हालांकि विपक्ष इस फैसले का कड़ा विरोध कर रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां विधानसभा का आपात सत्र बुलाकर सदन में विमुद्रीकरण के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव दिया था वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि ये फैसला जनविरोधी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+