FACEBOOK पर मिली BSP MLA को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
उन्नाव। उत्तर प्रदेश की पुरवा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक अनिल सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने क्रॉस वोटिंग की थी, तभी से उन्होंने सोशल मीडिया पर जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही है। सोशल मीडिया फेसबुक पर उन्हें जान से मारने के कमेंट मिल रहे है।

बिघापुर कोतवाली इंचार्ज उमेश त्यागी ने बताया कि विधायक अनिल सिंह की तहरीर पर आईटी सेल में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विधायक को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
उधर, पुरवा विधायक अनिल सिंह का कहना है कि वह धमकी से नहीं डरते हैं। राज्यसभा में क्रॉस वोट के बाद से वह कुछ लोगों के निशाने पर हैं। मामले की जानकारी एसपी को भी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications