मेरठ: बसपा प्रत्याशी ने महिला से की मारपीट, उठापटक, देखिए वायरल वीडियो

आप साफ-साफ देख सकते हैं कि किस तरीके से पंकज जौली महिला के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उसे सरेआम पीट रहे हैं और महिला भी गंदी-गंदी गालियां दे रही है।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में भले ही राजनीतिक पार्टियां महिला सुरक्षा का दावा करती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो महिला सुरक्षा की हकीकत की पोल खोल रहा है। इस वीडियो में मेरठ की शहर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पंकज जोली के साथ एक महिला गाली गलौज कर रही है। जवाब में पंकज जोली भी उतनी ही बदतमीजी के साथ महिला से गाली गलोज कर रहे हैं।

मेरठ: बसपा प्रत्याशी ने महिला से की मारपीट, उठापटक, देखिए वायरल वीडियो

जिसके बाद उन्होंने महिला को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। आप साफ-साफ देख सकते हैं कि किस तरीके से पंकज जौली महिला के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उसे सरेआम पीट रहे हैं और महिला भी गंदी-गंदी गालियां दे रही है। तमाशा सरेआम चलता रहा, लोग देखते रहे।

जिसके बाद भीड़ ने महिला को पिटते देख बीच-बचाव कराया। यह वीडियो कब का है किसने बनाया यह किसी को मालूम नहीं है। लेकिन चुनावी दौर में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले पर पंकज जोली ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं विरोधी पार्टियां इस वीडियो को वायरल कर चुनावी फायदा लूट रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+