निकाय चुनाव की वोटिंग के बीच बोलीं मायावती- 'हम अकेले लड़ रहे, पॉजिटिव आएगा रिजल्ट'

मायावती ने भी गुरुवार को लखनऊ नगर निगम चुनाव में वोट डाला। साथ ही उन्होंने बीएसपी की जीत का दावा किया।

mayawati

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में 37 जिलों के 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग हो रही। इस बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी लखनऊ में वोट डाला। इसके साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का दावा किया।

वहीं वोट देने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस चुनाव को बिना किसी अन्य पार्टी के समर्थन के अकेले लड़ रही है। हमें उम्मीद है कि हमारी पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। साथ ही हमें पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। मैं चाहती हूं कि राज्य के सभी नागरिक इस चुनाव में अपना वोट डालें।

ट्वीट कर कही थी ये बात
इससे पहले मायावती ने विरोधियों को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि यूपी निकाय चुनावों में विरोधी पार्टियों ने साम, दाम, दंड, भेद आदि अनेकों हथकंडों का लगातार इस्तेमाल किया है, लेकिन लोगों को वोट के अपने बहुमूल्य संवैधानिक हक व दायित्व के प्रति वफादार रहकर ही वोट डालना है।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि इस चुनाव के लिए भी बीजेपी और अन्य विरोधी पार्टियों ने लुभावने वादों, हवा हवाई बातों, कागजी दावे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन वोटर उनके बहकावे में ना आएं और बीएसपी उम्मीदवारों को वोट दें।

सीएम ने डाला वोट
निकाय चुनाव में मतदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। वहां पर उन्होंने सभी से वोट देने की अपील की। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाला।

डिप्टी सीएम ने कही ये बात
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी निकाय चुनाव में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि अपने घरों से निकलकर पहले मतदान करें फिर जलपान करें और हर स्थिति में शहरों की सरकार को मजबूती प्रदान करें। चुनाव आयोग लगातार बेहतर ढंग से काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+