अपर्णा के बहाने मायावती ने मुलायम सिंह को घेरा, बोलीं- अपने काम के लिए एक सदस्य को BJP में भेज दिया
अपर्णा के बहाने मायावती ने मुलायम सिंह को घेरा, बोलीं- अपने काम के लिए एक सदस्य को BJP में भेज दिया
लखनऊ, 22 मार्च: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने मंगलवार को अपर्णा यादव के बहाने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। मायावती ने कहा कि बीजेपी से, बी.एस.पी. नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह खुलकर मिले है। इतना ही नहीं, मायावती ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी अम्बेडकरवादी लोग कभी भी उन्हें माफ नहीं करेंगे।
Recommended Video

दरअसल, उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। जहां, सपा ने बीएसपी को बीजेपी की बी टीम बताते हुए मायावती को घेरने की कोशिश की है। तो वहीं, अब मायावती ने अर्पणा यादव के बहाने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है।
मायावती ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'बीजेपी से, बीएसपी नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह खुलकर मिले है जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुये शपथ में, अखिलेश को बीजेपी से आर्शीवाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।' दरअसल, मायावती का इशारा अपर्णा यादव की ओर था, जिन्होंने चुनाव से पहले बीजेपी की सदस्यता ली थी। हालांकि, उन्होंने अपर्णा का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया।
वहीं, दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा, 'यूपी में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे, जिसने, अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों आदि के नाम अधिकांश बदल दिए है। जो अति निन्दनीय व शर्मनाक भी है।' गौरतलब है कि सपा और बसपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया था, लेकिन जल्द ही दोबारा राहें अलग हो गईं। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने मायावती के वोटर्स को अपने पाले में लाने की भरसक कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications