मायावती की महारैली से बसपा को मिलेगी नई रफ्तार! सपा, कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन?
BSP Chief Mayavati News Uttar Pradesh: बहुजन समाजवादी पार्टी की बात करें तो पिछले कुछ समय से इसकी चाल बहुत सुस्त हो गई है। कार्यकताओं की सक्रियता नहीं के बराबर है। बसपा की इस मंद गति का फायदा पूर्व के चुनावों में अन्य पार्टियों को मिला। लेकिन इस बार कुछ परिवर्तन हो सकता है। मायावती एक बार फिर सक्रिय होती दिख रही हैं। अवसर है कांसीराम की जयंती जो 9 अक्टूबर को है। इस दिन मायावती महारैली करने जा रही है।
मायावती की महारैली
सपा सुप्रीमो मायावती बहुजन समाजवादी पार्टी में एक बार फिर जान फूंकने की तैयारी कर ली है। बसपा जिसकी राजनीति उत्तर प्रदेश में खत्म होने लगी थी उसके लिए यह महारैली बहुत मायने रखती है। कार्यकर्ताओं में पार्टी को लेकर जोश एक बार फिर बढ़ने वाला है। सक्रियता बढ़ने वाली है।

राजनीतिक दलों की बढ़ेगी टेंशन
जिस बसपा को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भीम आर्मी सहित कई पार्टियां खत्म मान रहीं थीं, जिन्हें ये लग रहा था कि बसपा तो लड़ाई से बहुत दूर है, इससे कोई लड़ाई ही नहीं है। ऐसा सोचने वालो की टेंशन बढ़ने वाली है। कई राजनीतिक दलों के वोट बैंक प्रभावित हो सकते हैं, राजनीतिक समीकरण बदल सकता है। ऐसे में भीम आर्मी को सबसे ज्यादा टेंशन मिल सकती है। जिस वोट बैंक पर भीम आर्मी अपना दावा करती है वह शुरू से ही बसपा का प्रबल समर्थक रहा है। ऐसे में बसपा की सक्रियता से भीम आर्मी को नुकसान होने की प्रबल संभावना दिख रही है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications