भाई ने बहन से कहा- हैंड्स अप फिर चला दी गोली, खून से लथपथ पड़ी तड़पती रही बच्ची

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक अजीब वाकया सामने आया। यहां चोर-पुलिस का खेल खेल रहे भाई ने बहन को पिस्टल से गोली मार दी। गोली मासूम बच्ची के पेट मे लगी। गोली की आवाज सुनकर कमरे पहुँचे परिजनों ने जब खून से लथपथ पड़ी बच्ची को देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद आनन-फानन में परिजन बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। डॉक्टरों ने बच्ची के प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

 brother shoots his sister during playing police thief game in Hardoi

मामला शहर कोतवाली के वाबन चुंगी के पास का है जहां रहने वाले राहुल सिंह आर्मी में देहरादून में तैनात है। घर पर उनकी बेटी सत्यम और दो बेटे शिवम और सुंदरम रहते है। घर के ड्राइंग रूम में पड़े बेड की दराज में राहुल सिंह की लाइसेंसी पिस्टल सुरक्षा की दृष्टि से रखी रहती है। कल शाम को तीनों भाई बहन चोर पुलिस का खेल खेल रहे थे। इस बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो बच्चो की माँ दौड़ती कमरे में पहुँची तो उनके होश उड़ गए। उनकी 13 वर्षीय पुत्री सत्यम खून से लथपथ जमीन में पड़ी थी। इसके बाद आनन-फानन में उसको उपचार के जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते गए लखनऊ रिफर कर दिया। लखनऊ रेफर होने के दौरान सत्यम की हालत नाजुक बनी हुई थी।

एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि राहुल सिंह आर्मी में नौकरी करते है। उनकी पिस्टल घर मे रखी हुई थी। घर मे बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच गोली चली और उनकी बेटी सत्यम के पेट मे लग गई। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। राहुल की पिस्टल के लाइसेंस की जांच कर उसको निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+