भाभी की हत्या कर छुपे देवर ने सामने पुलिस को देख कर ली खुदकुशी
उन्नाव। जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर क्रोध की अग्नि में ऐसा जला युवक कि पहले आक्रोश में भाभी की हत्या कर दी फिर बाद में पुलिस को सामने देख खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट कानपुर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। एक साथ घर में हुई 2 मौतों से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बिहार ने बताया कि भाभी की हत्या करने वाले युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो चुकी है। कानपुर के हैलट में हुई मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर हैलट में हुई मौत
बिहार थाना क्षेत्र के गांव सराय मंगली गांव निवासी नन्हू उर्फ नंन्नू पुत्र हुबलाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया जब पुलिस उसे पकड़ने गई थी। घटना के समय वह बिहार थाना क्षेत्र के गांव सकथी गांव में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर नन्हू ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी भनक पुलिस को नहीं लग पाई। चौकी में जब नन्हू उल्टी करना शुरू किया तो पुलिस वाले के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन नन्हू को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान नन्हू मौत हो गई। नन्हू की मौत परिवारीजनों पर कहर बनकर टूटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार को हुई थी भाभी की हत्या
गौरतलब है कि विगत बुधवार को जमीन के बंटवारे को लेकर नन्हू ने अपनी भाभी मंजू 25 पत्नी सुशील गड़ासे से हमला बोल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे और बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए गए थे। अभी मंजू की मौत के सदमे से परिवारीजन बाहर नहीं निकले थे कि उन्हें परिवार के एक और सदस्य की मौत की खबर सुनने को मिली। ताबड़तोड़ हुई 2 मौतों से परिवार पर कहर बनकर टूटा। हुबलाल ने अपने बेटे के खिलाफ बिहार थाने में तहरीर दी थी जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। परंतु हत्यारोपी की मौत के बाद मामला बंद कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications