एंबुलेंस नहीं आने से महिला की मौत, बहन के शव को कंधे पर लेकर गया भाई

यूपी के मिर्जापुर में समय से एंबुलेंस न पहुंचने के चलते एक महिला की मौत हो गई। महिला की मृत्यु के घंटो बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो मजबूरन महिला के भाई को उसका शव कंधे पर उठाकर जाना पड़ा।

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में समय से एंबुलेंस न पहुंचने के चलते एक महिला की मौत हो गई। महिला की मृत्यु के घंटो बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो मजबूरन महिला के भाई को उसका शव कंधे पर उठाकर जाना पड़ा। मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला मिर्जापुर के सीएचसी अस्पताल का है।

mirzapur,uttar pradesh,ambulance,doctor,health,मिर्जापुर,उत्तर प्रदेश,एंबुलेंस,महिला,अस्पताल,मौत,

मिली जानकारी के मुताबिक मडिहान क्षेत्र के जुड़िया गांव निवासी शिवकुमार की 23 वर्षीय पत्नी सबीतर की दोपहर तीन बजे अचानक तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर शिवकुमार उसे टेंपो के जरीये कलवारी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी मड़िहान भेज दिया गया। सीएचसी पहुंचने पर महिला की हालत गंभीर देख सीएचसी प्रभारी डा. जवाहर पांडेय ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों ने महिला को मंडलीय अस्पताल ले जाने के लिए लगभग चार बजे 108 एंबुलेंस पर फोन किया। परिजन एंबुलेंस का एक घंटे तक इंतजार करते रहे, पर एंबुलेंस नहीं आयी। इसके बाद महिला का भाई उसे कंधे पर लेकर बाहर आया। इस दौरान महिला की मौत हो गयी। मौत होने के बाद मृतका का भाई उसके शव को कंधे पर लेकर घर की ओर गया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

वहीं इस मामले में सीएचसी असेपताल के डॉक्टर दूसरी कहानी कह रहे हैं। सीएमओ डा. विधु गुप्ता ने कहा कि महिला की मौत अस्पताल में हो गयी थी। एंबुलेंस बुलाकर रेफर करने का कोई मतलब नहीं था। शव का पोस्टमार्टम न हो इसके लिए परिजन शव को कंधे पर लेकर भाग रहे थे।

देखें वीडियों-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+