कोहरे का कहर: बहन की शादी का सामान लेकर लौट रहे भाई समेत दो की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

मिर्जापुर। बहन की शादी का सामान लेकर मित्रों के साथ लौट रहे युवक की कार मिर्जापुर-औराई मार्ग पर चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर गांव के पास बुधवार की रात 11 बजे धुंध के चलते सड़क पर खड़ी रोड रोलर में टकरा गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में सवार चारों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने ने पर दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

 धुंध के चलते रोलर से टकराई कार

धुंध के चलते रोलर से टकराई कार

रास्ते में धुंध के चलते चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागिर गांव के पास खड़ी रोड रोलर में कार टकरा गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चारों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चील्ह थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पहुंचे और कार से घायलों को बाहर निकाला। इसमें आगे बैठे चालक शैलेंद्र उर्फ काजू व आशीष वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने शैलेंद्र और आशीष को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलो को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर रात में ही शाह मोहम्मद को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह शिवम वर्मा को भी रेफर कर दिया गया।

इकलौता भाई गया था बहन की शादी का सामान लेने

इकलौता भाई गया था बहन की शादी का सामान लेने

सड़क हादसे में मृत आशीष वर्मा चार बहनों का इकलौता भाई था। वह सॉफ्टवेयर का काम करता था। उसकी तीन बहनों की शादी हो गई है। सबसे छोटी बहन की शादी आठ फरवरी को तय हुई है। वह बहन की शादी के लिए ही सामान लेने गया था। बहन की शादी का सामान लेकर लौटते समय ही हादसे में उसकी मौत हो गई। पांच वर्ष पूर्व पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

धुंध और खराब सड़क दुर्घटना का कारण

धुंध और खराब सड़क दुर्घटना का कारण

मिर्जापुर औराई मार्ग फोर लेने निर्माण के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ स्थानो पर सड़क बनी है। सड़क का अधिकांश हिस्सा क्षतिगस्त होना दुर्घटना का कारण बन रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बुधवार की सुबह ट्रक पलटने से चालक- खलासी घायल हुए और घंटो जाम लगा रहा। सड़क तो खराब है ही ठंड के मौसमें में रात से पहले वाली धुंध भी राहगीरों के लिए मुसीबत पैदा कर रही है।

धुंध के चलते एक-एक कर लड़ी सात गाड़ियां

धुंध के चलते एक-एक कर लड़ी सात गाड़ियां

एनएच-2 जीटी रोड पर कछवां थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास गुरुवार की सुबह सात बजे धुंध के चलते एक-एक कर सात गाड़ियां आपस में टकरा गई। ये संयोग था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग -बाल-बाल बच गए। एक-दो को हल्की चोटे आई। हादसे से मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिसे कछवां पुलिस ने हटवाकर मार्ग पर आवागमन शुरू कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+