UP: बहन को इंसाफ दिलाने के लिए भाई बना वकील, 6 साल पहले किया था रेप, अब आरोपियों का सूखा गला
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक भाई ने अपनी दुष्कर्म पीड़िता बहन को इंसाफ दिलाने के लिए 5 साल वकालत की पढाई की और अब वकील बनकर घटना के 6 साल बाद मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि उस वक्त पीड़िता की उम्र 17 साल थी, जो अब 22 साल की हो गई है और आरोपी आज भी उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास करते हैं।
पीड़ित का कहना है कि कई महीनों तक उन लोगों ने कोतवाली के चक्कर काटे थे, तब भी पुलिस ने उस वक्त कार्रवाई नहीं की थी। वहीं अब करीब 6 वर्ष बाद पीड़ित के भाई ने कोर्ट के माध्यम से मुख्य आरोपी समेत 2 के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कराया है।

बता दें कि पूरा मामला गौतम बुद्ध नगर के दनकौर कस्बे के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली 17 साल (घटना के समय उम्र) की किशोरी का आरोप है कि 2017 में पड़ोस में किराए पर रहने वाले जीतू ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही उसके दोस्त बंटी ने उसके फोटो खींचे थे। विरोध करने या शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
धमकियों से डरी किशोरी ने कई दिन बाद अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। जिसके आधार पर परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई महीने तक चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। तब पीड़ित परिवार थक हारकर घर बैठ गया था।
उधर, यह सब देख रहा पीड़ित के भाई ने एक ऐसा फैसला किया जिसमे न्याय मिलने की उम्मीद काफी कम थी। उसने तय किया कि वह एक दिन वकील बनकर अपनी बहन को इंसाफ दिलाएगा। इसके बाद पीड़ित का भाई एलएलबी की पढ़ाई करने में जुट गया। लिहाजा आज वो अकील बन गया है और करीब 6 वर्ष बाद आरोपी जीतू और उसके दोस्त बंटी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जीतू ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जबकि बंटी ने उनकी बेटी के फोटो खींचे थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अभी भी उनकी बेटी को फ़ोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications