Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बृजलाल खाबरी बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 6 नए प्रांतीय अध्यक्ष भी किए गए घोषित

बृजलाल खाबरी बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 6 नए प्रांतीय अध्यक्ष भी किए गए घोषित

लखनऊ, 01 अक्टूबर: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में नई टीम का ऐलान कर दिया है। बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही, छह नए प्रांतीय अध्यक्ष भी नामित किए गए है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्षों को 3-3 मंडलों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Brijlal Khabri became the new president of UP Congress

आपको बता दें कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के इस्तीफा के बाद से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था, जिसे अब भर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश का नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, बृजलाल खाबरी बुंदेलखंड के खांटी नेता है और दलित समाज से आते हैं। बृजलाल खाबरी जालौन-गरौठ से सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई है।

बता दें कि बृजलाल खाबरी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का दामन छोड़कर कांग्रेस में आए हैं और उन्हें संगठन का पुराना अनुभव है। खाबरी अभी कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव के पद पर हैं। आपको बता दें कि यूपी कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव (इटावा) का नाम शामिल हैं। कांग्रेस की नई टीम के संबंध में महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाबरी ने 2022 में ललितपुर जिले की महरौनी (सुरक्षित) सीट से यूपी विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन, खाबरी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें बीजेपी के मनोहर लाल पंथ (मन्नू) कोरी ने हराया था। मन्नू को यूपी सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

जमीन मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने किया सांगठनिक बंटवारा
बता दें कि यूपी कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को छः हिस्सों में बांट दिया है, पश्चिम, ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचल। यह बंटवारा राजनीतिक-सांस्कृतिक आधार पर किया गया है। हर जोन पर राष्ट्रीय सचिवों की तैनाती पहले ही महासचिव प्रियंका गांधी ने कर दी है। अब हर जोन पर एक प्रांतीय अध्यक्ष होगा। यूपी कांग्रेस ने अपने संगठन को जमीन पर मजबूत करने के लिए यह सांगठनिक बंटवारा किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+