'यहां एक से एक सुंदरियां हैं, सांसद जी महिला प्रेमी होते...' पहलवानों पर बृजभूषण के समर्थकों ने दिए घटिया बयान

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की इस रैली का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र कैसरगंज में रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में उनके हजारों समर्थक जुटे। जो अपने नेता के पक्ष में दलीले देते नजर आए।

बृजभूषण शरण सिंह की इस रैली का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष समर्थक पहलवानों पर अजीबो-गरीब आरोप लगाते हुए सांसद के बचाव में तर्क देते दिख रहे हैं।

Brij Bhushan sharan singhs supporters gave Offensive comments on wrestlers

आज तक द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक समर्थक कहता दिख रहा कि, सांसद जी अगर महिला प्रेमी होते, यौन शोषण करते होते तो... महिला पहलवानों की शक्ल देखिए पहले, यहां एक से एक सुंदरियां पड़ी हुई हैं। सासंद जी को क्या किसी की कमी है?

इसके बाद एक महिला समर्थक कहती है कि, कोई लड़का हमें छेड़ दो तो हम उसे छोड़ देंगे क्या? पलटवार करेंगे। उसको जूते-चप्पल से पीटेंगे। वो तो महिला पहलवान हैं। उनको ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने सांसद जी को कैसे छोड़ दिया? अगर उन्होंने आपके साथ गलत किया था तो तुरंत निर्णय लेना चाहिए था। दो-चार साल बाद नहीं।

महिला समर्थक यहीं नहीं रुकी। उसने आगे कहा कि, आज सांसदजी पर इल्जाम लगाकर सरासर नाइंसाफी किया जा रहा है। ये बताइए कि महिला पहलवान से हम बेकार हैं क्या? क्या हम लोगों को आधी रात नहीं बुला सकते? हमारे पास तो कोई पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं है। हम तो उनकी खिलाफत नहीं कर सकते हैं। क्या हमको रात में नहीं बुला सकते थे सांसद जी? आज सांसद जी पर इल्जाम लगाकर सरासर नाइंसाफी की जा रही है।

इसके बाद महिला सवाल करती हैं कि क्या वो हमारा यौन शोषण नहीं कर सकते? पूरे गोंडा जिले में उन्होंने किसी के साथ ऐसा नहीं किया। अगर सांसद जी (बृजभूषण शरण सिंह) के खिलाफ राजनीति हो रही है तो इसका परिणाम जरूर आएगा।

इसके बाद एक अन्य महिला समर्थक कहती है कि, महिला पहलवान धरना दे नहीं रही हैं, उनसे दिलवाया जा रहा है। विपक्षी पार्टियां मिलकर यह करा रही हैं। यह लोग योगी-मोदी की छवि खराब कर रहे हैं। सासंद जी पर लगे आरोप फर्जी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+