दूल्हे के अंगों का रंग देख भड़की दुल्हन, कहा नहीं करूंगी शादी
यूपी के जौनपुर जिले में एक दुल्हन को शादी के दौरान जब पता चला कि उसका होने वाला दूल्हा बूढ़ा और काला है तो उसने शादी से इंकार कर दिया।
जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में एक दुल्हन को शादी के दौरान जब पता चला कि उसका होने वाला दूल्हा बूढ़ा और काला है तो उसने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हन का आरोप है कि लड़के वाले दूल्हे की उम्र और रंग छिपाकर उसकी शादी एक बूढ़े से करना चाहते थे। दुल्हन ने शादी से मना करते हुए कहा कि मुझे एक बूढ़े से शादी कर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है।

जयमाल की रस्म के बाद हिम्मत
मामला जौनपुर के सरायरुस्तमपुर गांव का है जहां के रहने वाले राम करण ने अपनी बेटी ऊषा की शादी जौनपुर के पंवारा गांव में रहने वाले हरिशंकर के बेटे अरविंद से तय की थी। 6 जून को बारात अरविंद बारात लेकर धूम-धाम से ऊषा के घर पहुंचा। दोनों पक्षों के लोग जयमाल की तैयारी कर रहे थे कि तभी ऊषा दूल्हे को देखकर भड़क उठी। जयमाल होने से पहले ही ऊषा ने अपने घरवालों से विरोध जताते हुए कहा कि मेरे साथ धोखा हो रहा है, मैं इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। लेकिन घरवालों ने समाज की दुहाई देते हुए जबर्दस्ती जयमाल की रस्म पूरी कराई।

स्टेज से ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी दुल्हन
जयमाल होने के बाद भी दुल्हन ऊषा ने हार नहीं मानी और स्टेज से ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मुझे यह शादी नहीं करनी है। इतना ही नहीं ऊषा ने जयमाल की माला उतर कर फेंक दिया और कहना शुर कर दिया की मै अपनी जिंदगी नहीं खराब कर सकती। ऊषा ने बताया कि शादी तय कराने वाले बिचौलिए ने मेरे साथ धोखा किया है। शादी तय करते समय मुझसे कहा गया था कि लड़के की उम्र 30 साल है और लड़का सांवले रंग का है जबकि ऐसा नहीं हैं। मुझे यह शादी करते अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है। इतनी कहकर ऊषा स्टेज से उतर कर घर के अंदर चली गयी।

लड़के वालों ने नहीं दिखाई थी फोटो
वहीं इस पुरे मामले पर उषा के पिता रामकरण गौतम ने कहा कि शादी तय करने वाले बिचौलिये और अरविन्द के पिता हरिशंकर ने हमें अंधेरे में रखा। लड़के के पिता ने मुझसे कहा कि उनका बेटा दिल्ली में रहकर अपना बिजनेस करता हैं और थोड़ा सांवला है जब हमने उनसे लड़के की फोटो मांगी तो ये कहते हुए मना कर दिया की अभी फोटो नहीं नहीं हैं। वहीं जब अरविन्द के पिता हरिशंकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा की लड़की के घर वालो के आरोप बेबुनियाद हैं। क्या आज के समय में ऐसा होता हैं की कोई बिना फोटो देखे अपने बेटी की शादी तय कर दे हमने सब कुछ पहले ही बता दिया था। जहां तक मेरे बेटे के बिजनेस का सवाल हैं वो दिल्ली में ही रह कर अपना बिजनेस करता है और और उसकी उम्र अभी 30 साल ही है।












Click it and Unblock the Notifications