Baghpat: हरियाणा-बागपत के कांवड़ियों में चले ईंट और पत्थर, हिंसक झड़प में गई एक कांवडिए की जान
Baghpat News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश बागपत जिले से सामने आई है। यहां डाक कांवड़ में आगे निकलने की होड़ में उत्तर प्रदेश के कांवड़ियों ने हरियाणा के कांवड़ियों पर ईंट, पत्थर और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इस हिंसक झड़प में हरियाणा के एक कांवड़िये की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अब इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है। खबर के मुताबिक, सोनीपत के अटेरना गांव के युवक डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे।

जब वो कांवड़ लेकर वापस जा हे थे तो भड़ल व बुढ़ाना के बीच बागपत के हलालपुर गांव की डाक कांवड़ को पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद इस बात पर विवाद हो गया कि कौन कांवड़ लेकर जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 50 से 60 कांवड़ियों ने हरियाणा के कांवड़ियों पर हमला कर दिया।
उन्होंने ईंट, पत्थर और डंडों का इस्तेमाल किया और एक बाइक भी छीन ली। इस हमले में सोनीपत के अटेरना निवासी वंश की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वंश ने सोनीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घायल कांवड़ियों का फिलहाल इलाज चल रहा है। वहीं, अब इस घटना के बाद बागपत पुलिस सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच कर रही है। हरियाणा पुलिस के एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि डाक कांवड़ियों के बीच झगड़ा हुआ था।
लेकिन, उन्होंने माना कि हरियाणा पुलिस के पास झगड़े के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications