VIDEO: थाने में खुलेआम खाकी ले रही है रिश्वत

पहले तो पुलिस थोड़ा बहुत छुपा लेती थी जब रिश्वत लेती थी तो अब थाने में खुलेआम रिश्वत लेना भी कर दिया है। एक मामला अमेठी में देखने को मिला है।

अमेठी। योगी राज में भी अमेठी के पुलिसकर्मियों ने शायद न सुधारने की कसम खा रखी है, बेगुनाहों के साथ मारपीट और अवैध वसूली करना इनका ट्रेंड हो चुका है। जो वर्दी पुलिसकर्मियों को जनता की सेवा के लिए मिली है उसी वर्दी की धौंस पर पुलिसकर्मी अवैध धन उगाही में लगे हुए है। अभी तक तो पुलिस वाले रिश्वत चोरी-चोरी लेते थे लेकिन अब खाकी ने खुलेआम थाने में ही रिश्वत लेना शुरू कर दिया है।

VIDEO: थाने में खुलेआम खाकी ले रही है रिश्वत

आगे पढ़े क्या है पूरा मामला

अमेठी की मुंशीगंज कोतवाली में तैनात दीवान का एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमे वो खुलेआम महिला से रिश्वत ले रहा है। दरअसल एक पीड़ित महिला अपनी समस्या को लेकर मुंशीगंज कोतवाली पहुंचती है और कार्रवाई के लिए कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी को तहरीर देती है तो वहां पर तैनात अजय कृष्ण राय उसकी मदद करने की बजाय उससे रकम वसूलता है।

जमीनी विवाद में थाने पर पहंची थी महिला

दरअसल मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के दंदूपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला थाने पहंची थी। जहां उसकी मदद के लिए थाने में तैनात हेड मोहर्रिर अजय कृष्ण राय ने पैसे की वसूली की। इस तस्वीर को देख कर ये साफ कहा जा सकता है जब खाकी ही पीड़ित से वसूली करेगी तो उसे न्याय कहां से मिलेगा। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही अमेठी कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने सरेबाजार एक युवक को पीटा जिसका वीडियो वायरल होने के बाद काफी हो-हल्ला भी हुआ लेकिन पुलिस अधीक्षक पूनम ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। अब दूसरा ये रिश्वत का वीडियो सामने आया है।

संज्ञान में नहीं मामला

फिलहाल इस मामले पर जब एसपी पूनम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+