VIDEO: आगे पढ़ाई की बात कह बेटी ने शादी का रिश्ता तोड़ा, मां-बाप के खिलाफ पहुंची थाने
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में एक युवती ने गोद भराई की रस्म अदा होने के बाद शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा लेकिन युवती अपनी जिद पर ही अड़ी रही। आखिर में एक साल का समय बीत जाने के बाद शादी के लिए युवती राजी हुई जिसके बाद मामला शांत हुआ।

कन्नौज के थाना ठठिया के रहने वाले सियाराम की 23 वर्षीय पुत्री रीमा की शादी गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रहलाद राजपूत के साथ तय हुई। दोनों पक्षों के बीच बात तय होने के बाद याराम की 23 वर्षीय पुत्री रीमा की शादी गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रहलाद राजपूत के साथ तय हुई। दोनों पक्षों के बीच रजामन्दी होने के बाद रीमा की गोद भराई की रस्म भी हो गयी लेकिन उसके बाद लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
जब परिजनों ने लड़की पर शादी करने का दबाव बनाया तो लड़की सीधे पुलिस के पास पहुंची और कहा कि मै अभी और पढ़ना चाहती हॅू, लेकिन मेरे मां-बाप मेरी शादी कर दे रहे है इसलिए मै अभी शादी नही करना चाहती हूं। इसपर पुलिस ने अपने सामने ही लड़की और उसके मां-बाप को बुलाकर पूरा मामला सुलझाने की कोशिश की।

काफी देर तक यह मामला पूरे परिवार के बीच उलझता रहा लेकिन सुलझ नही सका। आखिर में पुलिस ने लड़की की मर्जी जानी तो लड़की ने एक साल तक शादी न करने की बात कही। उसका कहना था उसको एक साल का समय दिया जाये उसके बाद ही वह शादी करेगी। बार-बार पूछने पर वह एक ही बात बताती रही अभी उसकी और आगे पढ़ने की इच्छा है और उसके मां-बाप गरीब होने के कारण आगे नहीं पढ़ा पा रहे है जिससे वह अपने पैरों पर खड़ी होकर ही पढ़ना चाहती है।
मां ने सरकार से गुहार लगाई कि अगर वह उसकी लड़की की पढ़ाई का खर्च उठा सके तो वह अपनी पुत्री को पढ़ाने के लिए राजी हैं। इतना खर्च उसके मां-बाप नही उठा सकते है। पुलिस ने लड़की को परिवार के साथ जाने को कहा और कहा कि लड़की के कहने के अनुसार एक साल तक उसकी शादी नहीं की जाये और शादी के लिए न ही उसपर कोई दबाव बनाया जाये वह खुद बालिग है।












Click it and Unblock the Notifications