BRD मेडिकल कॉलेज को गैस कंपनी ने पहले ही दे दी थी चेतावनी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 33 बच्चों की मौत के मामले में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी का पक्ष भी सामने आया है। पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से कहा गया है कि मौंतें ऑक्सीजन सप्लाई रुकने की वजह से नहीं हुई। इस तरह से कोई भी आपूर्ति बंद नहीं कर सकता है, हम परिणाम जानते हैं। कंपनी की ह्मयूमन रिसोर्स हेड मीनू वालिया ने कहा कि संबंधित प्राधिकरणों को लंबित भुगतानों के बारे में बार-बार सूचित किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला।
Recommended Video


वहीं inox कंपनी का कहना है कि 63,65,702 रुपए बाकी है जिसकी मांग बीते 1 अगस्त को कंपनी की ओर से की गई थी। कंपनी की ओर से भेजी गई चिट्ठी में कहा गया था कि 4-5 दिन तक का ही स्टॉक भेजेगी। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया था अगर बकाया नहीं दिया जाएगा तो सप्लाई रोकी जा सकती है।
कंपनी ने BRD मेडिकल कॉलेज को कई चिट्ठियां लिखीं। जुलाई 18 को 57,44,336 रुपए और फिर 11मई को रुपए 19,81,619 का भुगतान करने की चिट्ठी भेजी गई थी। इसके बाद फिर 1 तारीख को 63,65,702 रुपए के बकाए की चिट्ठी और फिर 8 अगस्त को 68,58,596 रुपए का फाइनल पत्र भेजा था।

बता दें कि शुक्रवार (11 अगस्त) को ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने से 33 बचों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications