पति को बचाने के लिए लखनऊ के काकोरी में बदमाशों पर रिवाल्वर लेकर टूट पड़ी जांबाज पत्नी, देखिए वीडियो
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन अपराधियों के इस हौसले को जाबांज महिला ने नाकाम कर दिया है। रविवार को सुबह काकोरी में एक पत्रकार के घर पर कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया और पत्रकार पर हमला बोल दिया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

दोनों पक्षों की ओर से FIR
जिस वक्त बदमाशों ने पत्रकार पर हमला बोला तभी पति पर हमला होते देख पत्नी हाथ में रिवाल्वर लेकर बाहर आई और बदमाशों पर फायर कर दिया, जिसके बाद बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरा वाकया घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वहीं इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट लिखवाई गई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं , जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
लाठी-डंडों से किया हमला
जिस व्यक्ति के घर पर काकोर में हमला हुआ है उसका नाम आबिद अली है और पेशे से पत्रकार है। आबिद ने बताया कि एक व्यक्ति घर के बाहर आया तो मैं उससे बात कर रहा था, तभी 8 नकाबपोश लोग आए और मुझपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हंगामे की आवाज सुनते ही अंदर से मेरी पत्नी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आई और उसने सेल्फ डिफेंस में फायर कर दिया, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। जिसके बाद आबिद ने पत्नी के हाथ से रिवाल्वर ले ली और खुद एक फायर कर दिया। घटना के बाद आबिद ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को सौंप दिया है।
जबरन कब्जे का आरोप
वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि आबिद कई महीनों से उनके घर पर कब्जा किए हुए है और उनका घर नहीं खाली कर रहा है। साथ ही जब भी उससे किराया मांगने जाओ तो मारपीट करने लगता था और गोली चला देता था। एसओ संजय पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कर ली गई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही हमलावरो को गिरफ्तार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications