VIDEO:जिगर के टुकड़े को अगवा होते देख लेडी सिंघम बनी मां

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अपने जिगर के टुकड़े को अगवा होते देख एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से बदमाश सकपका गए। इतना ही नही महिला ने उनका तमंचा भी छीन लिया। उसका ये साहस देख बदमाश और उसके दूसरे साथी तमंचा छोड़कर भाग खड़े हुए। लेकिन जाते-जाते महिला के गले से सोने की चेन और कान ती बालियां लूट ले गए। अंत में महिला तमंचा लेकर खुद थाने पहुंची और उसे पुलिस को सौंप दिया।

बच्चे को स्कूल से लेकर वापस आ रही थीं मां

यह घटना शनिवार दोपहर 1.30 बजे की है। जहां नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी दिनेश की पत्नी प्रभाषा सेंट मेरीज स्कूल से अपने बच्चे को लेने आई थीं। छुट्टी के बाद उन्होंने बच्चे को स्कूटी पर बैठाया और घर के लिए रवाना हो गईं जैसे ही वो डीएवी इंटर कॉलेज के पास पहुंची तो वहां डिस्कवर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने उनके बच्चे की तरफ हाथ बढ़ाया तो प्रभाषा का खून खौल उठा। उन्होंने आव देखा न ताव, तमंचा ताने बदमाश को धक्का देकर गिरा लिया और उसका तमंचा छीन लिया ये देख बदमाश सकपका गए और चैन और कुंडल छीनकर भागे खड़े हुए ओर डर के चलते अपना तमंचा भी छोड़ गए। प्रभाषा ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। और तमंचा लेकर स्वयं कोतवाली पहुंच गईं। प्रभाषा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित महिला प्रभाषा के पति सेना में हैं बाद में पुलिस साहसी महिला प्रभाषा को लेकर घटनास्थल पर पहुंची पूरे शहर में बदमाशों की तलाश कराई गई, लेकिन कोई बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस भी महिला के साहस की दाद दे रही है।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वास्तव में महिला ने जो साहस दिखाया है वो काबिले तारीफ है बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+