सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक बोले- पीएम मोदी के करिश्मे से डरी-सहमी है समाजवादी पार्टी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदायूं कांड को लेकर घेरा है उसपर पलटवार करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रधानमंत्री के करिश्मे को देखकर डर गई है। ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सपा पर हमला बोला है।
ब्रजेश पाठक ने पोस्ट करके लिखा समाजवादी पार्टी दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे को देखकर डरी-सहमी हुई है। सपा को भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाये खुद अपना अतीत देखना चाहिए, जब उसने मुजफ्फरनगर दंगे की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकी। तुष्टीकरण सपा का पुराना हथकंडा रहा है। भाजपा पर आरोप लगाना भी इसी तुष्टीकरण का द्योतक है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

बता दें कि बदायूं में मंगलवार की शाम दो मासूम भाइयों की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेरेबंदी की और उसकी धरपकड़ की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस की धरपकड़ के दौरान मुख्य आरोपी साजिद ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमे आरोपी की मौत हो गई। वहीं दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। इस घटना के बाद डीएम ने इलाके में शांति की अपील की है और लोगों से किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी नहीं साझा करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications