यूपी: बीच रोड पर छात्रा के साथ छेड़छाड़, शिकायत की तो पुलिस ने रिश्तेदार को मार दिया डंडा
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में कोचिंग के लिए छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों द्वारा छेडछाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के परिजन जब कोतवाली पहुंचे तो भीड़ लाने की बात कहते हुए पीड़िता के पिता को भला बुरा कह दिया। छात्रा पक्ष के एक युवक को पुलिसकर्मियों ने डंड़ा मारकर हवालात में बंद कर दिया। हाथ पर डंड़ा लगने से युवक घायल हो गया। इसकी खबर लगते ही वाल्मीकि समाज के लोगों की भीड़ कोतवाली पहुंच गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके कार्यालय में घुसकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते सर्किल के अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई।

सीओ ने कस्बे एवं वाल्मीकि समाज के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर वार्ता की, लेकिन वाल्मीकि समाज के लोगों ने साफ तौर पर कहा, कि जब तक कोतवाल और उनके युवक को डंड़ा मारने वाले पुलिसकर्मी को यहां से नहीं हटाया जाता, वें चुप नहीं बैठेगें और सफाई कार्य बंद रखा जाएगा।

सोमवार को वाल्मीकि समाज की एक छात्रा आरडी पब्लिक स्कूल के परिसर में एक कोचिंग सेंटर पर जा रही थी। आरोप है, कि कस्बे के ही दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ छेडछाड़ की। छात्रा ने अपने भाई को फोन पर घटना की सूचना दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी युवक वहां से जा चुके थे। इसके बाद छात्रा के परिजन अपने समाज के कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जैसे ही पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़कर कोतवाली लेकर पहुंचे तो वाल्मीकि समाज के एक युवक ने आरोपी को खींचने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उक्त वाल्मीकि समाज के युवक को पकड़कर डंड़ा मारते हुए हवालात में बंद कर दिया। हाथ पर डंड़ा लगने से युवक चोटिल हो गया। उधर कोतवाल ने पीड़ित छात्रा के पिता को धमकाना शुरू कर दिया, कि भीड़ लेकर आए हो। आरोप है, कि कोतवाल ने पीड़ित छात्रा के पिता को 25 गोलियां मारने और गर्दन उतारने की बात कहते हुए खूब अपमानित किया और गाली-गलौच की। इसकी भनक लगते ही वाल्मीकि समाज के लोगों की भीड़ कोतवाली पहुंच गई और कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके कार्यालय में घुसकर खूब हंगामा किया।
ये भी पढ़ें-बजरंग दल का पीएम मोदी पर हमला, बोले- मस्जिद जाना याद रहा अयोध्या जाना भूल गए












Click it and Unblock the Notifications